फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man who went out to load soil from a tractor died, murder suspected

Jaunpur News: ट्रैक्टर से मिट्टी लादने के लिए निकले युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who went out to load soil from a tractor died, murder suspected
शाहगंज। रुपईपुर गांव समीप बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से मिट्टी लादने के लिए निकले एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी दीपू बिंद (30) व उसका भाई और पिता गांव के ग्राम प्रधान के यहां ट्रैक्टर चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को रुपई पुर तालाब में ट्रैक्टर से मिट्टी लादने गए दीपू बिंद का शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। पांच वर्ष पूर्व मृतक की शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरी डिहा के पास हुई है। मृतक को एक तीन साल की बेटी साक्षी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वाहन चालक का फंदे से लटकता मिला शव-गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुरेथु गांव में बृहस्पतिवार की शाम गांव के ही रहने वाले युवक का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस के अनुसार कुरेथु निवासी विशाल यादव (24) एक निजी स्कूल का वाहन चलाता है। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार को भी घर आया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे के बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर परिवार के लोग कमरे में जाकर देखे तो अवाक रह गए। विशाल का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed