फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man was found in the bush hall amidst the bushes

झाड़ियों के बीच लहूलुहान हाल में मिला युवक

Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man was found in the bush hall amidst the bushes
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप गोपालापुर मार्ग पर शनिवार की सुबह झाड़ियों में युवक अचेत हाल में मिला। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव के समीप तालाब के पास शनिवार की सुबह ग्रामीण टहलने गए थे। यहां सड़क के किनारे झाड़ियों में बीच एक युवक लहूलुहान हाल में मिला। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। घायल को रामपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान होश में आने पर उसने अपना नाम कमलकांत मौर्य (24) पुत्र अशोक मौर्य निवासी भदोही कोतवाली बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक युवक शुक्रवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं था। रामपुर एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि वह इस हालत में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed