फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man sitting under a tree died due to lightning

Jaunpur News: पेड़ के नीचे बैठे युवक की बिजली गिरने से मौत

Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting under a tree died due to lightning
मछलीशहर। जमालपुर गांव के सीवान में शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जमालपुर (छितरा) गांव निवासी गौरीशंकर ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र यादव (28) शनिवार को दोपहर में परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। 3.30 बजे अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे जा कर बैठ गया। इसी समय तेज आवाज बिजली गिरी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादी ब्याह में भोजन बनाने का कार्य करता था। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार रवि रंजन कश्यप राजस्व कर्मियों के साथ सीएचसी पहुंचे। इसके बाद मृतक के घर पहुंचकर दैवीय आपदा राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी मंजू देवी और 5 वर्षीय बेटे आदित्य सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed