फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man riding a bike died after being crushed by a falling tree during a storm

Jaunpur News: आंधी में पेड़ गिरने से दबकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after being crushed by a falling tree during a storm
खुटहन। पिलकिछा खोभरियां गांव के सेवई नाला पुल के पास गायत्री नगर मार्ग पर शुक्रवार की रात आंधी के दौरान पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठी बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका उपचार बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।ओइना गांव निवासी हीरालाल गौतम (45) अपनी बेटी नेहा (14) और भतीजी काजल (15) के साथ किसी काम से शुक्रवार की रात खुटहन बाजार गए थे। रात नौ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंधी आनी शुरू हो गई। वह घर से अभी करीब एक किमी दूरी पर थे। तेज हवा के झोंके से आम का पेड़ बाइक पर गिर गया। इसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टर ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। बाद में उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने हीरा गौतम (45) को मृत घोषित कर दिया। पुत्री और भतीजी का उपचार चल रहा है। मृतक की चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा 6 साल का है। थानाध्यक्ष मुन्ना राम धुरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायलों को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed