फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man lost his life in a collision between two bikes.

Jaunpur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की जान गई

Fri, 19 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a collision between two bikes.
मोटरसाइकिल की टक्कर में मृतक संतोष पाल की फाइल फोटो। स्रोत-सोशल मीडिया
चंदवक। केराकत कोतवाली क्षेत्र के लठेपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक संतोष पाल (28)की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मटियारी गांव निवासी संतोष पाल बुधवार की रात लगभग 8 बजे अपनी बहन को चंदवक थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव छोड़कर घर लौट रहा था। लठेपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचते ही संतोष की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधे टकरा गई। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संतोष पाल अपने दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। संतोष के पिता की मौत 15 वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। संतोष प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed