{"_id":"5dd045d18ebc3e547c0d2d30","slug":"a-young-man-jumped-from-a-moving-train-one-dead-and-the-other-injured-jaunpur-news-vns4947489191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से कूदे युवक, एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से कूदे युवक, एक की मौत दूसरा घायल
विज्ञापन
25- मुंराबादशाहपुर में चलती ट्रेन से कूदने से हुई मौत के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : JAUNPUR
चलती ट्रेन से कूदे युवक, एक की मौत, दूसरा घायल
अर्चना एक्सप्रेस में भदोही से सवार हुए थे युवक, मुंगराबादशाहपुर में ट्रेन नहीं रुकी तो लगाई छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव के पास शनिवार को चलती ट्रेन से दो युवकों ने छलांग लगी दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रयागराज जिले के सरायममरेज निवासी राजेश (21) पुत्र राजमणि व भदोही के मांदेवपुर निवासी अजय सरोज (21) पुत्र भोला सरोज शनिवार को भदोही से हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस सवार हुए। उनको दोनों को सरायममरेज जाना था। ट्रेन का स्टापेज जंघई व बादशाहपुर स्टेशन पर नहीं है। ट्रेन जंघई स्टेशन पर नहीं रुकी तो दोनों ने सोचा कि बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर उतर जाएंगे। बादशाहपुर स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। वहां ट्रेन नहीं रुकी तो दोनों घबरा गए और स्टेशन से लगभग एक किमी आगे गौरैयाडीह स्थित लछेनिया के पुल के पास दोनों तेज रफ्तार ट्रेन से कूद पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लगभग एक घंटे बाद आसपास के लोगों की निगाह पड़ी तो एक कराह रहा था। लोगों ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अजय सरोज की मौत हो चुकी थी जब की राजेश तड़प रहा था। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने घायल राजेश को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसके घर सूचना दी। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे।