{"_id":"682f6e51eab093082e0f0a31","slug":"a-young-man-going-to-a-relatives-house-with-his-mother-and-friend-was-beaten-up-and-35-thousand-rupees-were-snatched-from-him-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134675-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मां और दोस्त के साथ रिश्तेदारी में जा रहे युवक को पीट कर 35 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मां और दोस्त के साथ रिश्तेदारी में जा रहे युवक को पीट कर 35 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के कंजाती वीर मंदिर बगौझर के पास मां व दोस्त के साथ रिश्तेदारी में जा रहे युवक को पहले से घात लगाए 15 लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। उससे 35 हजार रुपये छीन कर हमलावर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के राम नाथ हटिया गांव निवासी जुबेदा बेगम अपने बेटे नूर आलम और उसके मित्र अजय पटेल के साथ एक बाइक से सिंगरामऊ बाजार में अपने रिश्तेदार का पैसा देने जा रही थी। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे 15 लोगों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के बग़ौझर गांव के कंजातीबीर मंदिर के पास इशारा करके बाइक रुकने का इशारा किया । पहले से परिचित होने के कारण नूर आलम ने बाइक रोक दी। इसके बाद आरोपी बेटे और अजय पटेल को पीटने लगे और और पैंतीस हजार रुपये छीन लिए। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जुबैदा बेगम की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते पहचानते है गिरफ्तारी तक नाम का खुलासा नहीं किया जायेगा। मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब एक्स पर घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि नूर आलम के खिलाफ भी प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली में छेड़छाड़ व अन्य मुकदमे दर्ज हैं।