फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died due to electric shock while making a stabilizer

Jaunpur News: स्टेबलाइजर बनाते समय करंट से युवक की मौत

Thu, 29 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while making a stabilizer
रामपुर। थाना क्षेत्र के विजय गिरी पोखरा गांव के पांडेय बस्ती में स्टेबलाइजर बनाते समय युवक की करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान हाईवोल्टेज बिजली से आसपास के छह घरों के स्विच बोर्ड से भी धुआं निकलने लगा। इससे टुल्लू मशीन, बल्व, पंखे आदि इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।रामपुर थाना क्षेत्र के विजय गिरी पोखरा गांव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे पांडेय बस्ती निवासी सूरज पांडेय (26) ने देखा कि स्टेबलाइजर से धुंआ निकल रहा है। वो उसे बनाने गया इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। सूरज की चीख सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि वो स्टेबलाइजर से चिपका है। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सक ने उसे त घोषित कर दिया। सूरज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसका दो साल का बेटा सिद्धार्थ व पत्नी रुचि है। इधर हाईवोल्टेज बिजली से पड़ोस के लक्ष्मीशंकर पांडेय, शिवपूजन पांडेय, जनार्दन पांडेय, तेजमणि शर्मा समेत छह लोगों के घरों का इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि गांव निवासी सूरज अपने 5 किलोवाॅट के स्टेबलाइजर में छेड़खानी कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस कारण कई लोगों के घरों में शाॅर्टसर्किट भी हुई। इसमें बिजली विभाग का कोई दोष नहीं है। थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने बताया कि इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed