{"_id":"6876a78daacaf7a0f60a1c3f","slug":"a-young-man-died-by-drowning-in-the-sai-river-while-taking-a-bath-jaunpur-news-c-193-1-va11001-137485-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नहाते समय सई नदी में युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नहाते समय सई नदी में युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
- हरखपुर कुकुरिहाव गांव में हुई घटना, पुलिस ने गोताखोराें की मदद से शव निकलवाया बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा। क्षेत्र के हरखपुर कुकुरिहाव गांव में मंगलवार की शाम सई नदी में नहाने गए युवक आशीष शर्मा (36) की नदी में डूबने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हरखपुर कुकुरिहाव निवासी आशीष शर्मा (36) अपने साथी के साथ गांव के समीप बह रही सई नदी में दोपहर बाद नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हुआ। वह युवक पानी की लहरों में डूब गया। साथी दौड़कर घर पर सूचना दिया। परिजन रोते बिलखते भागकर नदी के घाट पर पहुंचे। फोन पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को शव की तलाश में लगा दिया। करीब 3 घंटे बाद उसका शव करीब 200 मीटर दूर मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार में पत्नी नीतू, दो बेटे और एक पुत्री है।