फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman was strangled to death while sleeping in the room, a case was registered against her brother.

कमरे में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या, फुफेरे भाई पर केस दर्ज

Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
A woman was strangled to death while sleeping in the room, a case was registered against her brother.
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में रविवार की रात कमरे में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरा अंदर से बंद था। घरवाले जब सुबह उठे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। कमरे के अंदर बिस्तर पर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने फुफेरे भाई के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि एकतरफा प्यार में उसने युवती की हत्या की है। एसपी राजकरन नय्यर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया।
विज्ञापन

जमदरा गांव निवासी लालमणि मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर पत्नी अपने बेटों और बेटियों के साथ रहती हैं। रविवार की रात पुत्री प्रियंका (20) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। मां और दोनों भाई बरामदे में सो गए। सुबह जब काफी देर तक प्रियंका बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग जगाने के लिए उसके कमरे में गए। कमरा बंद होने पर भाई ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गया। प्रियंका का शव खून से लथपथ पड़ा था। कमरे में भी चारों तरफ खून था। किसी धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार किया गया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चार दिन पहले ही प्रियंका की बड़ी बहन रंजना का दोंगा हुआ था। अब इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतका की मां विद्या देवी ने सगे भांजे भुसौडी गांव निवासी गौरीशंकर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक एकतरफा प्यार में वह शादी करना चाहता था। एक सप्ताह पहले ही उसने शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस बाबत सीओ अंकित कुमार ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर मृतका के फुफेरे भाई के विरुद्ध हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस ने लिखवाई दो तहरीर
सुईथाकला। पुलिस ने पहले मृतक युवती के मामा से तहरीर लिखवाई। इसमें किसी को नामजद नहीं किया गया था। कुछ देर में ही यह तहरीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। बाद में युवती की मां विद्या देवी ने दूसरी तहरीर दी, जिसमें सगे भांजे को नामजद किया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed