फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A vicious criminal was arrested in an encounter, shot in the leg.

Jaunpur News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 07 Apr 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A vicious criminal was arrested in an encounter, shot in the leg.
शाहगंज (जौनपुर)। पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी यात्रियों को वाहन में बैठाकर जहरखुरानी कर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। वहीं उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। शाहगंज कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी चिरैया मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य तीन फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंकज निषाद, निवासी लेदौरा गांव, थाना अहरौला (जनपद आजमगढ़) बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक खोखा और करीब नौ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जौनपुर के अलावा आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश के फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed