फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A two and a half year old girl was murdered and her body was thrown in the field, woman arrested

Jaunpur News: ढाई साल की बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंका, महिला गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
A two and a half year old girl was murdered and her body was thrown in the field, woman arrested
बदलापुर। क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में हुई ढाई साल की अबोध बच्ची राधिका की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम मां नीलम की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मां नीलम ने तहरीर में कहा है कि पड़ोस की आशा सिंह पत्नी रविंद्र गुरुवार शाम को खेलते समय बहला-फुसलाकर पुत्री राधा को अपने घर ले गई। जहां से बच्ची राधा गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। उसकी हत्या कर दी गई। घटना के 19 घंटे बाद उन्हीं के धान के खेत में उसका शव पाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि महिला अपने किसी पड़ोसी को फसाने के चक्कर में बालिका की हत्या किया है। इतना ही नहीं पुलिस की जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए दस लाख के मांग का पत्र भी इसी के द्वारा लिखा लग रहा है। हालांकि अभी तमाम तरह की जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed