फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A truck carrying 25 tons of rice overturned to save the girl students

छात्राओं को बचाने में 25 टन चावल लदा ट्रक पलटा

Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A truck carrying 25 tons of rice overturned to save the girl students
जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। साइकिल सवार तीन छात्राओं को बचाने के चक्कर में 25 टन चावल लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक बीच सड़क तक पलटने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

बिहार के सिवान से 25 टन चावल लादकर ट्रक गोदिया महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक सुबह 8:30 बजे जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास पहुंचा था, तभी सामने से साइकिल चलाते हुए तीन छात्राएं आ गईं। ट्रक चालक इन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से एक और ट्रक आ गया, जिससे टक्कर होने के डर से चालक ने गाड़ी को पूरी तरह से मोड़ दिया। परिणाम स्वरूप हाईवे किनारे बनी नाली से ट्रक टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक रोहित (22) निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक में बोरियों में भरा 25 टन चावल का काफी हिस्सा सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को जिला अस्पताल भेज दिया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से जौनपुर- मछली शहर की ओर से आने - जाने वाले वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed