{"_id":"68657de0395e57f3240742e7","slug":"a-tourist-bus-caught-fire-due-to-a-short-circuit-14-passengers-saved-their-lives-this-way-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-136776-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शाॅर्ट सर्किट से चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, 14 यात्रियों ने इस तरह बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शाॅर्ट सर्किट से चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, 14 यात्रियों ने इस तरह बचाई जान
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राज मार्ग पर प्रतापगंज बाजार के पास बुधवार की दोपहर दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में शॉर्ट शर्किट से आग लग गई। देखते ही देखत बस लपटों से घिर गई। बस में सवार 14 यात्रियों ने आनन-फानन में बस से उतरकर अपनी जान बचाई। दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर सिकरारा पुलिस यातायात व्यवस्था ठीक करने में लगी रही।
बुधवार को हाईवे स्टार बस सर्विस की एक एसी टूरिस्ट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही था। बस चालक दिल्ली निवासी कमल के अनुसार वह गुलजारगंज पहुंचा था तभी उसे कुछ जलने की गंध महसूस हुई। इस समय बस बीच बाजार में थी। वहां बस रोकना घातक हो सकता था। इसलिए बाजार से बाहर आकर उसने बस रोकी। बोनट उठाकर देखा तो नीचे आग लगी देखकर यात्रियों को बस से उतरने को कहा। आग की सूचना पर बस में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोग अपना छोटा सामान बैग आदि लेकर बस से कूद पड़े। लेकिन बड़े सामान डिकी व बस में रह गए। दोनों तरफ से 150 मीटर दूर तक लोग खड़े रहे।
इस बीच राज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ यात्री छोटे वाहन से गुलजारगंज बाजार से लजीपार लिंक मार्ग से सिकरारा चौराहे से जौनपुर की तरफ निकल गए। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंचकर लोगो को दूर रहने के लिए सावधान किया। आग से बस के टायर फट रहे थे। इसका मलबा दूर तक बिखर रहा था। अग्निशमन केंद्र की दो गाड़ियां लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच कर 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। सभी यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर गुमटी जली
घटना स्थल से 10 मीटर दूर संजय कुमार अग्रहरि की गुमटी में दुकान थी। बस में लगी आग की लपटों की चपेट में गुमटी आ गई। इससे उसमें रखा हेलमेट, बाइक सीट कवर आदि जल गए। संजय के अनुसार करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। बस में यात्रा कर रहे जिले चम्बलतार निवासी शिवाकुमार ने बताया कि जौनपुर में उतरने वाले थे। इस लिए बैग आदि अपने पास रख लिए थे। इसलिए उनका सामान सकुशल बच गया था।
आग लगने की सूचना पर तत्काल क्षेत्रीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। कोई भी जनहानि नहीं हुई है। - परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर