फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A team of doctors will accompany the ambulance at the enrollment site

Jaunpur News: नामांकन स्थल पर एंबुलेंस के साथ रहेगी चिकित्सकों की टीम

Fri, 07 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
A team of doctors will accompany the ambulance at the enrollment site
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से आदेश-निर्देश भी शुरू हो गए हैं। आयोग के निर्देश के क्रम में नामांकन स्थल पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम लगाई जाएगी। ताकि यदि उम्मीदवार व प्रस्तावक की तबीयत बिगड़े तो उनका तत्काल उपचार किया जा सके। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी के साथ कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं, जो भीड़ व नामांकन स्थल पर व्यवस्था को संभालने के लिए लगाए जाएंगे। अब इनका भी चयन करके पत्र जारी किया जाना है।
विज्ञापन

नगर निकायों के नामांकन के लिए सभी तहसीलों का चयन किया गया है। इस बार नामांकन स्थल पर चिकित्सकीय टीम रहेगी, इस टीम में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट व चालक रहेगा। वहीं कार्यपालक मजिस्ट्रेट के तौर पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी को लगाया जाना है, अब चुनाव कार्यालय ऐसे अधिकारियों को खोज रहा है। क्यों कि एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार सभी अधिकारियों की ड्यूटी पहले ही निकाय चुनाव में लग चुकी है। यह अधिकारी नामांकन स्थल के अंदर व बाहर भीड़ को नियंत्रित करने का काम करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर जिलास्तरीय अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए चुनाव आयोग से निर्देश प्राप्त हुआ है। इस बार कुछ नया बदलाव करते हुए सतर्कता बरती जा रही है। अब नामांकन स्थल पर चिकित्सकीय टीम के साथ एंबुलेंस रहेगी। -राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed