फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A suspect arrived from Saudi admitted in isolation ward

सऊदी से आया एक संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A suspect arrived from Saudi admitted in isolation ward
जौनपुर। कोरोना से संक्रमित एक नए संदिग्ध को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को रखा गया। वह 15 मार्च को सऊदी अरब से घर लौटा है। उसका सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया है। अब तक जिले से 17 सैंपल भेजे जा चुके हैं, इसमें 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इटली से आए एक युवक की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर के फिरोजशाहपुर मोहल्ला निवासी एक 32 वर्षीय युवक सऊदी अरब में रोजगार करता था। कोरोना के असर के बाद वह 15 मार्च को घर लौटा। यहां सर्दी-खांसी की शिकायत पर वह जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। संदिग्ध मानते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उसके सैंपल जांच को बीएचयू भेजा गया। उधर, जिले के कई अन्य क्षेत्रों से भी विदेश व अन्य प्रांतों से आए लोगों में सर्दी-खांसी को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वह कंट्रोल रूम पर सूचना देकर उसे कोरोना का संदिग्ध बता रहे हैं। जांच में ज्यादातर में सामान्य सर्दी-खांसी ही मिली है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में 120 लोग विदेशों से आए हैं। इनमें 30 लोगों को आए 28 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इनमें कोरोना का संक्रमण नहीं मिला है। अन्य लोगों की प्रारंभिक जांच में रिपोर्ट निगेटिव है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। लोग अफवाहों में न आएं। सतर्क और जागरूक होकर इस वायरस से लड़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed