{"_id":"6737a5b4588c73352a028aa7","slug":"a-person-who-thinks-harm-to-anyone-cannot-be-a-devotee-prem-bhushan-maharaj-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125138-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी का अहित सोचने वाला मनुष्य भक्त नहीं हो सकता : प्रेमभूषण महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी का अहित सोचने वाला मनुष्य भक्त नहीं हो सकता : प्रेमभूषण महाराज
विज्ञापन
बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित श्री रामकथा के छठे दिन शुक्रवार को कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि भक्त कभी किसी का अहित नहीं करता। अगर कोई किसी प्रकार से किसी का अहित सोचता है तो वह भक्त नहीं हो सकता। महाराज ने व्यासपीठ से भरत चरित्र और शबरी प्रेम की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव जीवन में भगवान का भक्त बनने की कोशिश करनी चाहिए।
कथा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान में लग जाने वाले व्यक्ति की चिंता स्वयं भगवान करते हैं। जीव भगवान की ओर एक कदम चलता है तो भगवान स्वयं चलकर उसके पास आ जाते हैं। वह उसी हर प्रकार से वैसा ही देखभाल करते हैं, जैसे मां अपने बच्चों का करती है। भक्त की राह में अगर कोई रोड़ा बनता है तो उसे भी भगवान जरूर दंड देते हैं।
महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याजी नंद गिरी महाराज ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और प्रेमभूषण महाराज का सम्मान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने व्यासपीठ का पूजन किया और आरती उतारी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, रामसूरत मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।