फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A person died under suspicious circumstances in Sikandra village

Jaunpur News: सिकंदरा गांव में व्यक्ति की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A person died under suspicious circumstances in Sikandra village
थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में मंगलवार की सुबह गांव निवासी हरेंद्र सिंह (45) की संदिग्ध में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव में हरेंद्र की हत्या की अफवाह थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरेंद्र सोमवार को शाम का भोजन लेकर रोज की तरह अपनी वृद्ध माता के पास सोने चले गए थे। सबेरे काफी देर तक जब वह नहीं जागे तो परिजनों ने उन्हें जगाया। बहुत प्रयास के बाद भी वह नहीं जागे और उनकी गर्दन एक तरफ झूल गई।
विज्ञापन

यह दृश्य देख घर में रोना पीटना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने चारपाई पर मृत पड़े व्यक्ति की जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत का मामला है। देखने पर शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आ जयेगी। बताया कि अभी तक उक्त संदर्भ में कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति की मौत पर उठाए सवाल सिकरारा : सिकंदरा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद मायके से ससुराल पहुंची पत्नी ने पति की मौत पर सवाल उठाए। सिकंदरा गया गांव के हरेेंद्र सिंह (45) मंगलवार की सुबह मृत पाए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था।

इस बीच हरेंंद्र की पत्नी रीमा बेटी आरजू (11) को लेकर मायके से ससुराल आ गई। कहा कि हरेंद्र ने हाल ही में वीडियो कॉल पर उससे बात की थी।
हरेंद्र ने रीमा से कहा था कि 15 मई को उसे घर ले आएंगे। इसी बीच हरेंद्र की मौत की सूचना पर रीमा अवाक हो गई। कहा कि हरेंद्र की मौत समझ से परे है। बताया कि हरेंद्र के दो भाई संजय और धनंजय हैं। हरेंद्र ने अपनी जमीन भतीजे शुभम पुत्र संजय के नाम कर दिया था। तभी से वह जमीन के लिए मुकदमा लड़ रही थी। उसका आरोप है कि उसके आने की सूचना पर यह सब किया गया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed