{"_id":"6a5e791d066603c7c7022c10","slug":"a-modern-bus-station-will-be-built-in-madiyahu-at-a-cost-of-14-crore-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159361-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मड़ियाहूं में 14 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मड़ियाहूं में 14 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस स्टेशन
विज्ञापन
मड़ियाहूं--रोड़वेज बस स्टेशन बनने के लिए चिह्ति जमीन। संवाद
मड़ियाहूं। तहसील मुख्यालय मड़ियाहूं के लोगों की वर्षों पुरानी रोडवेज बस स्टेशन की मांग जल्द पूरी होने जा रही है। सोईथा गांव में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 0.799 हेक्टेयर भूमि पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है और संशोधित बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
वर्तमान में मड़ियाहूं में रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे उन्हें आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।
प्रस्तावित बस स्टेशन में आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्युत बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल ने बताया कि बस स्टेशन निर्माण के लिए सोईथा गांव में भूमि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। प्रारंभिक स्वीकृति के बाद संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संशोधित बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए बस स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और मड़ियाहूं के विकास को नई गति मिलेगी।