फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A miscreant escaped from temporary jail, accused in Gunda Act ..

अस्थाई जेल से फिर फरार हुआ एक बदमाश, गुंडा एक्ट में था आरोपी..

Mon, 13 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
A miscreant escaped from temporary jail, accused in Gunda Act ..
जौनपुर। पचहटिया स्थित अस्थाई जेल में बंद गुंडा एक्ट का आरोपी फारुख नट सोमवार की भोर में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घंटों बाद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमों को रवाना किया गया है। फारुख बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव का निवासी है। जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ लाइनबाजार थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हुई थी। सात जुलाई को उसे पुलिस ने घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 25 दिन पूर्व इसी अस्थाई जेल से दो और बदमाश फरार हुए थे, जिन्हें कई दिनों बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक बंदियों-कैदियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पचहटिया स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट परिसर को अस्थाई जेल बनाया है। विभिन्न मामलों में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों को यहीं रखा जा रहा है। अस्थाई जेल में बंदियों की देखभाल के लिए राजस्व कर्मियों के अलावा पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। सात जुलाई को बक्शा पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध सुंगुलपुर निवासी फारुख नट को जिला बदर के आदेश के उल्लंघन में गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तब से वह इसी जेल में रह रहा था। रविवार की रात गिनती के दौरान फारुख जेल में ही मौजूद था। सुबह पांच बजे गिनती हुई तो उसमें फारुख को नदारद पाकर सुरक्षाकर्मी सन्न रह गए।
विज्ञापन

जेल के अंदर काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, जेलर राजकुमार सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। जेल के सभी खिड़की-दरवाजे और रोशनदान की जांच की गई, मगर सब सही सलामत थे। फारुख जेल के अंदर से कैसे भागा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि फारुख की तलाश में टीमें लगाई गई है। वह जेल से कैसे भागा, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि करीब 25 दिन पूर्व बदलापुर और मीरगंज थाने से पकड़े गए दो बदमाश भी इसी अस्थाई जेल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। उन्हें कई दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस गिरफ्तार कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में शिफ्ट किए जाएंगे सभी बंदी
जौनपुर। अस्थाई जेल से 25 दिन के भीतर दूसरी बार बंदी के फरार होने की घटना को देखते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने अस्थाई जेल के सभी बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। मौजूदा समय में अस्थाई जेल में 166 बंदी थे। इसमें से एक फरार हो गया। डीएम का आदेश मिलते ही अस्थाई जेल से बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

-अस्थाई जेल से बंदी के फरार होने की रिपोर्ट आईजी जेल को भेजी गई है। छानबीन के बाद पूरे मामले से उन्हें अवगत करा दिया गया है। उनके स्तर पर ही कार्रवाई की जानी है। अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। अस्थाई जेल से बंदियों को शीघ्र की जिला जेल में शिफ्ट कराया जाएगा। -राजकुमार, जेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed