{"_id":"6a0612ddc03071ec080f8060","slug":"a-middle-aged-man-died-of-electrocution-during-wedding-preparations-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-155139-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरात की तैयारी के बीच करंट से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरात की तैयारी के बीच करंट से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के बराई गांव की दलित बस्ती में बृहस्पतिवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरात निकालने के लिए आई बस पर चढ़े एक अधेड़ की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को बराई गांव निवासी रामआसरे राम के पुत्र सचिन की शादी के लिए बरात जाने की तैयारी चल रही थी। बारात ले जाने के लिए आई बस के रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाईवोल्टेज तार लटक रहा था। मृतक के पुत्र संदीप का आरोप है कि बस चालक ने उनके पिता मूनर (65) को बुलाकर बस पर चढ़ाकर तार हटवाने का प्रयास कराया। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और दर्दनाक हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संदीप ने बताया कि उनके पिता तेल पेराने के लिए मशीन पर सरसों देकर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने उन्हें बुलाया और बस पर चढ़ा दिया। करंट लगते ही मूनर बस से नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद शादी वाले घर समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे संदीप, संजय और पत्नी सविता को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर चालक शिव अचल पटेल निवासी फूलपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम शैल कुमार भी राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना करने मौके पर पहुचे थे। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह रजक ने बताया कि बेटे संदीप की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।