फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   a man death body hanging in jaunpur

पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
a man death body hanging in jaunpur
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गोधुवां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह अधेड़ की लाश पेड़ से लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पैर जमीन से सटे होने और गले पर निशान से अंदेशा जताया जा रहा है कि गला दबाकर हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गोधुवां निवासी पन्नालाल गौतम (50) बीती रात भोजन कर झोपड़ी में सोया था। सुबह उसे बिस्तर पर न देख घरवालों ने तलाश शुरू की। घर से सौ मीटर दूर बेर के पेड़ से लटकती लाश मिली। मृतक का पैर जमीन को स्पर्श कर रहा था। गले पर निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित कुमार गौतम ने अपने बड़े पिता व तीन चाचा पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि घटना से एक दिन पूर्व ही पिता का उन लोगों से विवाद हुआ था। आशंका है कि उन्होंने ही हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed