फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A man dead by electric sock

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, लाइनमैन झुलसा

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
मीरगंज/बक्शा। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में फर्राटा पंखा में करंट उतरने से उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि बक्शा क्षेत्र के हैदपुर गांव के पास बुधवार की रात ाल्ट ठीक करते समय करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलस गया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी संजय कुमार 38 पुत्र निरहू गौतम बुधवार की देर शाम घर में फर्राटा पंखा चालू कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर वह गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गाँव निवासी 36 वर्षीय भैयालाल विश्वकर्मा सहोदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर सविंदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। वह बुधवार की रात 10 बजे गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था तभी अचानक सप्लाई चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed