{"_id":"6ac69bb533b602e82c0e9b18","slug":"a-malaria-patient-was-found-in-saidpur-gadur-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-164424-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सैदपुर गड़उर में मिला मलेरिया का एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सैदपुर गड़उर में मिला मलेरिया का एक मरीज
विज्ञापन
करंजाकला ब्लाक के सैदपुर गड़उर गांव में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए छिड़काव करते स्वास्थ्य
जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक में जांच के दौरान मलेरिया का एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाए गए फीवर सर्वे, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे कार्यक्रम के दौरान मरीज के मिलने की पुष्टि हुई। जनपद में अब मलेरिया के मरीजों की संख्या 19 हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सैदपुर में मरीज के घर जिला मलेरिया अधिकारी की टीम अशोक कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में भ्रमण करके फीवर सर्वे, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार-प्रसार, पोस्टर पेस्टिंग, पंफलेट वितरण, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है। जिसका परजीवी प्लाज्मोडियम नामक एक सूक्ष्मजीव होता है। मलेरिया का मच्छर रुके हुए साफ, कम गंदे पानी में प्रजनन करता है और अंधेरे, नम, छायादार, गंदे स्थानों में रहता है और रात में काटता है।
ये हैं मलेरिया के लक्षण जिला
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया में ठंडक, कंपकपी लगकर तेज बुखार आता है, यकृत, प्लीहा में वृद्धि हो जाती है। भूख में कमी, खून में कमी, कमजोरी, उल्टी मितली आदि लक्षण आते हैं।
इस तरह करें मलेरिया से बचाव
अब तक जिले में 245267 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। मलेरिया होने पर आराम करें, तरल खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, तले भुने गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। अपने घरों के आसपास सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, कूड़ा-कबाड़ हटा दें, जलभराव न होने दें।