फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A high speed dumper crushed two bike riders, one died

Jaunpur News: तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक पर सवार लोगों को कुचला, एक की मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A high speed dumper crushed two bike riders, one died
चंदवक। थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर चालक ने बुधवार की शाम दो बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आजमगढ़ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर दो बाइक पर सवार लोगों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार नंदलाल पुत्र रामनारायण राम निवासी जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज भेजा गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे तत्काल हटवा दिया गया। डंपर को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed