फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A farmer had been making rounds for a year regarding a farm access path; once he climbed a tower, work began within three hours.

Jaunpur News: एक साल से चकमार्ग के लिए किसान काट रहा था चक्कर, टावर पर चढ़ा तो 3 घंटे में शुरू हो गया काम

Fri, 19 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A farmer had been making rounds for a year regarding a farm access path; once he climbed a tower, work began within three hours.
किसान के टावर से उतरने के बाद खेत में कराया जा रहा काम। संवाद
जौनपुर। जिले के खुटहन क्षेत्र अंतर्गत शेख असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह एक किसान सतीश कुमार यादव (26)मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किसान ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आज ही चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा। इस पर प्रशासनिक महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, जिसके चलते जो काम पिछले एक साल से लटका हुआ था, वह महज तीन घंटे के भीतर धरातल पर शुरू हो गया।
विज्ञापन

शेख असरखपुर गांव के निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा करीब 400 मीटर लंबा चकमार्ग सरकारी राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसके बावजूद आसपास के कुछ रसूखदार चकदारों ने उस पर अवैध कब्जा कर उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। सतीश का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से इस चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय से लेकर शाहगंज तहसील तक के चक्कर काट-काट कर थक चुका था, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। राजस्व कर्मियों ने कई बार आश्वासन तो दिए, लेकिन मौके पर आकर कभी पैमाइश नहीं की।
विज्ञापन

व्यवस्था से तंग आकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे सतीश नहर के समीप स्थित एक मोबाइल टावर पर लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, स्थानीय लेखपाल, भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर दौड़ पड़ी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत टावर के नीचे सुरक्षा जाल और गद्दे बिछा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। दबाव में आए प्रशासन ने तुरंत राजस्व टीम को बुलाकर चकमार्ग की पैमाइश कराई और मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जमीन पर जेसीबी की दहाड़ और काम शुरू होता देख सतीश कुमार यादव शांतिपूर्वक टावर से नीचे उतर आया। किसान के सुरक्षित नीचे आने के बाद ही अधिकारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

इस मामले में गत 2 अप्रैल को पैमाइश की गई थी। युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। वर्तमान में एडीओ (पंचायत) और ग्राम प्रधान के सहयोग से चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने का कार्य कराया जा रहा है, क्योंकि यह कार्य उन्हीं के अधिकार क्षेत्र का था।- कुणाल गौरव, एसडीएम (शाहगंज)

किसान के टावर से उतरने के बाद खेत में कराया जा रहा काम। संवाद

किसान के टावर से उतरने के बाद खेत में कराया जा रहा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed