फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A day after the wife, the husband's body was also found in the canal.

Jaunpur News: पत्नी के एक दिन बाद पति का भी शव नहर से मिला

Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A day after the wife, the husband's body was also found in the canal.
सुइथाकलां। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में पांच जनवरी को खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा के लिए करंट युक्त तार की बाड़ की चपेट में आकर दंपती की मौत थी। घटना के दसवें दिन पुलिस ने पति का भी शव अढ़नपुर तिवारी बस्ती के पास शारदा सहायक नहर से बरामद किया। पत्नी का नौवें दिन शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भेज दिया है। शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन

गांव निवासी रामचरित्तर गौतम (58) अपनी पत्नी किस्मत्ती देवी (56) के साथ पांच जनवरी को घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से वह गायब हो गए। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव के अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपती जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा इस आरोपियों का भी खेत है। जिसकी सुरक्षा के लिए नंगे तार की बाड़ घेर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। उधर, गायब दंपती की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सात जनवरी को आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया उस दिन रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करंट से दंपती की मौत हुई। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव को वाहन में लाद बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से करीब दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से पत्नी किस्मत्ती देवी का शव बरामद किया गया था। 24 घंटे के भीतर मंगलवार को पुलिस ने नहर से पति राचरित्तर का भी शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed