{"_id":"689794785421449a9d065ccf","slug":"a-child-died-after-drowning-in-a-pit-filled-with-water-jaunpur-news-c-193-1-va11001-138805-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
रामपुर। गंधौना गांव में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से संपर्क (10) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव को रोके रखा। चार घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष देवानंद रजक के अनुसार ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंधौना गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास एनएचएआई की ओर से गांव के ही विजयी पाल की खेत से मिट्टी निकाल कर हाईवे पर पाटा गया। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था। शनिवार की शाम संपर्क अपने दो दोस्तों के साथ शौच के लिए गया था। शौच के बाद तीनों नहाने के लिए उस गड्ढे की ओर गए। इस बीच संपर्क गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बाकी दोनों बच्चे शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि बच्चों की डूबने की जानकारी होते ही गांव के कुछ लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक डूब चुका था। घटना की सूचना रामपुर थानाध्यक्ष को फोन पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश कराई। थोड़ी देर बाद संपर्क को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मां राखी बांधने के लिए अपने मायके पति के साथ गई हुई है। इसके कारण परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृत बालक के पिता को दी गई। उनके आने तक करीब चार घंटे तक शव रोके रखा गया। बाद में पिता की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव का कहना है कि इस घटना की जानकारी नहीं है। ठेकेदारों द्वारा गड्ढा खोदा गया है। अब गड्ढा मानक के अनुरूप है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।