फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A boy drowned in the Sai River and his father accused a young man of drowning him.

Jaunpur News: सई नदी में डूबने से बालक की मौत, पिता ने युवक पर डुबोने का लगाया आरोप,

Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A boy drowned in the Sai River and his father accused a young man of drowning him.
सिकरारा। सई नदी में डूबने एक बालक मुकेश की मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर बच्चे को डूबो कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि फत्तूपुर (रुकुनपुर) गांव निवासी कमलेश वनवासी ने थाने पर तहरीर देकर शिकायत की है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा मुकेश (9) गांव के दिनेश वनवासी (24) के साथ सई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान दिनेश ने उसके बेटे को पीठ पर बैठाकर नदी के गहरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया। उसे तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर उसके भतीजे संजय वनवासी ने नदी में उतरकर मुकेश के शव को बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर 112 व थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed