फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A blueprint for development prepared from the 37.20 crore project

Jaunpur News: 37.20 करोड़ की परियोजना से विकास का खाका तैयार

Tue, 08 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A blueprint for development prepared from the 37.20 crore project
जौनपुर।
विज्ञापन

शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए नगर पालिका परिषद ने 37.20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका तैयार किया है। नवयुग पालिका योजना के तहत उत्सव भवन, गौरव पथ, जेल पार्क के कायाकल्प और पचहटिया में एबीसी सेंटर समेत सड़क, नाला-नाली, इंटरलॉकिंग और जलनिकासी के कार्य कराए जाएंगे। परियोजना चयन समिति ने प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। अब इसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबसे बड़ी परियोजना 11.20 करोड़ रुपये का उत्सव भवन है। इसका निर्माण पॉलीटेक्निक चौराहे के पास कृषि भवन के समीप खाली पड़ी सरकारी जमीन पर प्रस्तावित है। भवन के भूतल पर 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। शहर की प्रमुख सड़क को बेहतर स्वरूप देने के लिए 1.98 करोड़ रुपये से गौरव पथ बनाया जाएगा। यह गांधी तिराहे से आंबेडकर तिराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास तक प्रस्तावित है। वहीं, जिला जेल के पीछे स्थित पार्क का 1.92 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। पचहटिया में 2.20 करोड़ रुपये से एबीसी सेंटर बनाया जाएगा। इससे शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
चार प्रमुख परियोजनाओं पर 17.30 करोड़ होंगे खर्च
37.20 करोड़ रुपये में इन चार प्रमुख परियोजनाओं पर 17.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 19.90 करोड़ रुपये सड़क, नाला-नाली, इंटरलॉकिंग, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। प्रेमराजपुर, रसूलाबाद, ताड़तला, तूतीपुर, हरखपुर, निषाद बस्ती, ढालगर टोला, सुख्खीपुर और मरदानपुर सहित शहर के कई इलाकों में विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की मंजूरी के बाद शुरू होगा काम
नगर पालिका जौनपुर के ईओ धर्मराज राम ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परियोजना चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रस्तावों पर मंथन के बाद समिति ने सहमति दी है। प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर और तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed