फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A bike rider was killed with an axe attack after being splashed with water

Jaunpur News: पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवार युवक की कुल्हाड़ी के वार से हत्या

Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was killed with an axe attack after being splashed with water
खुटहन। गौसपुर बाजार के पास शनिवार की देर शाम बाइक से बरसात के पानी का छींटा पड़ जाने से आक्रोशित व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर संतोष यादव (35) की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी चंद्रभान को गौसपुर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि शेखपुर सुतौली गांव निवासी संतोष यादव (35) शनिवार की शाम करीब आठ बजे बाइक से डीजल खरीदने के लिए खुटहन जा रहे थे। गौसपुर निवासी चंद्रभान यादव की बाजार के पास पाही है। वे सड़क किनारे पटरी पर खड़ा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे संतोष की बाइक सड़क पर लगे बरसात के पानी में चली गई। रफ्तार अधिक होने से पानी का छींटा चंद्रभान पर पड़ गया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आक्रोश में आकर चंद्रभान पाही पर जाकर वहां रखी कुल्हाड़ी उठा लाया। वहां उसके साथ कुछ अन्य साथी भी खड़े थे। चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से संतोष के सिर पर वार कर दिया। इससे वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन संतोष को सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed