फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A bike rider hit a girl crossing the road and an auto, three died

Jaunpur News: सड़क पार कर रही युवती और ऑटो को बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A bike rider hit a girl crossing the road and an auto, three died
जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर भवानीपुर मोड़ के पास बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती सहित तीन लोगों की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम को एक सवारी टेंपो चालक मछलीशहर से सवारी भरकर सिकरारा की तरफ जा रहा था। भवानीपुर मोड़ के पास दो युवतियां टेंपो से उतरीं। एक युवती दूसरी को सड़क पार कराने के लिए साथ जाने लगी। अभी वह दोनों सड़क पार कर रही थीं कि तभी सिकरारा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार सौरभ गौड़ (25) निवासी मछलीशहर ने एक युवती श्वेता कुमारी (25) को तेज धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवती से भिड़ने के बाद ऑटो में लड़ा और सड़क पर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में युवती श्वेता के साथ टेंपो में बैठे जमुआ गांव निवासी रामपाल चौहान (58) भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर विधिक कार्रवाई करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed