फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A bike parked in front of a house was set on fire, a case was filed

Jaunpur News: घर के सामने खड़ी बाइक में लगाई आग, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A bike parked in front of a house was set on fire, a case was filed
मल्हनी। सरायख्वाजा बाजार के पास एक मकान के सामने शनिवार को खड़ी बाइक को एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के आरोपी बिज्जू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा गांव निवासी दिनेश कुमार ने शनिवार को तहरीर दिया कि रात करीब 9 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान बिज्जू यादव घर के सामनेधमक पड़ा। उसने घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। महिला बाहर निकली तभी युवक ने गाली-गलौज करते हुए महिला को मारने की नीयत से खदेड़ लिया। महिला जान बचाकर घर के अंदर चली गई और घटना की जानकारी पति को दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मनबढ़ ने दुकानदार को पीटा, आरोपी गिरफ्तार-केराकत। कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत रग्घुपुर गांव के पास शनिवार रात मनबढ़ ने एक दुकानदार को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाऊपुर असौवा गांव निवासी बबलू यादव शनिवार रात करीब 9 बजे पान की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रग्घुपुर गांव मोड़ के पास गांव का ही आशीष यादव ने बबलू को लाठी-डंडों मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed