फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A 10-year-old boy injured by a bullet died during treatment

Jaunpur News: गोली से घायल 10 वर्ष के मासूम की इलाज के दौरान मौत

Thu, 24 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A 10-year-old boy injured by a bullet died during treatment
शाहगंज। क्षेत्र के मिल्लत नगर में बीते 18 जुलाई को मामूली कहासुनी में गोली का शिकार हुआ अयान (10) आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। वाराणसी के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हैं, गांव और मोहल्ले में मातम पसरा है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतक अयान, उसरहटा गांव निवासी अफजल का पुत्र था। वह इन दिनों अपने मामा अतिकुर्रहमान के साथ ननिहाल मिल्लत नगर आया हुआ था। बीते 18 जुलाई को अयान अपने मामा के साथ मोहल्ले के फैजान के घर गया था। जहां पहले से अरंद गांव निवासी आदिल कुछ साथियों संग मौजूद था। वहां किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान उकसावे में आकर आदिल ने असलहे से अयान को गोली मार दी। गोली लगते ही अयान लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घायल मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। कई दिनों तक डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद बृहस्पतिवार को अयान की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आदिल समेत फैजान और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में बदल दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार वालों के मुताबिक, अयान दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मासूमियत और खिलखिलाती हंसी अब बस यादों में रह गई है। पिता अफजल और दादी बेसुध हैं, मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मोहल्ले वालों का कहना है कि एक मासूम को यूं छीन लेना दरिंदगी की हद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed