फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो जोड़ांंे ने लिए सात फेरे

दो जोड़ांंे ने लिए सात फेरे

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। बिंद, निषाद समाज कल्याण संघ के तत्वावधान में रविवार को रसूलपुर गांव में सामूहिक विवाह में दो जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद तूफानी सरोज ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पहले रसूलपुर में स्थित बीरबल पीजी कालेज में समाज का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पूर्व विधायक राजनाराण बिंद ने कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य फिजूल खर्ची को रोकना है। इसके अलावा बिंद समाज की सभी जातियों केवट, बेलदार, साहनी, महतो, कोली, माझी, कश्यप, मल्लाह, निषाद को एक मंच पर लाकर आपस में रोटी-बेटी का संबंध स्थापित करना भी है। वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. गुलाब चंद्र बिंद ने कहा कि पूर्व में गठित पंजीकृत संस्था बिंद समाज कल्याण संघ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है
विज्ञापन

।सांसद प्रतिनिधि श्याम नारायण बिंद ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी जनशक्ति और एकजुटता का अहसास कराने की जरूरत है, ताकि समाज को राजनीतिक लाभ से वंचित नहीं होना पड़े। सम्मेलन को ग्राम प्रधान रामजनक बिंद, रामनिरंजन बिंद, अच्छे लाल, लोकनाथ, रामजतन, डा. बीआर बिंद, महेंद्र लाल, डा. शिवशंकर , डा. शेषधर, अशोक केवट, राधेश्याम, अनिल कुमार, रामसेवक केवट, तीर्थराज, बैजनाथ बिंद प्रधान आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन के पश्चात आयोजित सामूहिक विवाह में ग्राम दाऊदपुर सूरज बिंद गहनी(सिडरा) निवासी संगीता बिंद के साथ और इलाबाहाद जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के सावडीह गांव निवासी भोला नाथ बिंद इलाहाबाद जिले के प्रतापपुर कस्बे के सेमरी गांव निवासी ऊषा बिंद के साथ फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed