{"_id":"60-85234","slug":"Jaunpur-85234-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड ढहाने पर बवाल, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड ढहाने पर बवाल, चक्काजाम
Jaunpur
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। नेवढ़िया में दबंगों ने दलित का टीन शेड रातोरात ढहा दिया। सुबह जानकारी होने पर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मछलीशहर भी पहुंचे। सिकरारा थानेदार को फोन किया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। एसडीएम ने एसओ की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
बरईपार बाजार में लबे रोड होरी लाल दलित की जमीन है। उसके जमीन के पीछ खेतलपुर के भुल्लर यादव की जमीन है। रास्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद है। एक महीने पहले दोनों के बीच 75 हजार में सौदा तय हुआ था। समझौते के तहत भुल्लर यादव को 75 हजार रुपये होरी लाल को देना था और होरी लाल जमीन छोड़ने को राजी था। एडवांस के तौर पर भुल्लर ने 25 हजार का भुगतान भी कर दिया था। यह रकम पंचायत में ही दी गई थी। होरी लाल का आरोप है कि रविवार को भुल्लर यादव ने अपना 25 हजार रुपये वापस ले लिया। रात में ही कुछ लोगों ने होरी लाल का टीन शेड ढहा दिया। आरोप है कि उसे मारा पीटा गया। मारपीट में होरी लाल और उसके पक्ष के हरिकेश, महेंद्र को चोटे आई है। पीड़ितों ने सिकरारा थाने में सूचना दी। होरी लाल की पिटाई की जानकारी होने पर सोमवार सुबह सात बजे ही दलित समुदाय के लोग गोलबंद हो गए। बरईपार चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। जाम की सूचना पर भीलमपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसको लेकर लोग हंगामा करने लगे। फिलहाल लोगों को समझाकर एसडीएम ने जाम समाप्त कराया। राजेंद्र कुमार ने एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह से बात की और मौके की पैमाइश के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भेजने का अनुरोध किया। अधकारियों के सामने पैमाइश कराई गई। पैमाइश में होरी लाल की जमीन पर कब्जे की कोशिश साफ हुई। गांव चकबंदी में होने के नाते होरी लाल को आदेश दिया गया कि चकबंदी विभाग से अनुमति लेकर अपना निर्माण कराए। भीलमपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि होरी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन