फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला को बेहोश कर गहने ले भागीं ठग

महिला को बेहोश कर गहने ले भागीं ठग

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा ग्राम पंचायत के बनझुलिया पुरवा निवासी केसरी शुक्ला की पत्नी कुसुम को बेहोश कर ठग महिलाएं करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और कपडे़ लेकर चंपत हो गईं। घटना शनिवार दोपहर की है। संतोषी माता के मंदिर निर्माण के लिए चंदा के नाम पर महिलाएं घर में दाखिल हुई थीं। घटना को अंजाम देने के बाद ठग बाहर से दरवाजा बंद कर निकल गईं। शक होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई। काफी खोजबीन की गई लेकिन ठग महिलाओं को पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव निवासी केसरी शुक्ला मुंबई में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कुसुम अपने तीन बच्चोें के साथ रहती हैं। शनिवार को बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में कुसुम घर अकेले थीं। करीब एक बजे दो महिलाएं संतोषी माता के मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने आईं। कहा कि माता की कृपा से उनकी कई दिक्कतें दूर हो गईं। अब उनका परिवार सुख और चैन से है। मन्नतें पूरी होने पर वह मंदिर निर्माण कराने के तैयारी की हैं। महिलाओं ने कुसुम को भी अपने रास्ते पर चलने का सुझाव दिया। इसी दौरान प्रसाद भी खिलाया। कुसुम भी निडर होकर प्रसाद ग्रहण की लीं। इसके बाद वह महिलाओं के जाल में फंस गईं। पूजा के नाम पर कुसुम से चार सोने, पांच चांदी के जेवर और तीन साड़ियां निकलवाई गई। इसके बाद कुसुम बेहोश हो गई। इसी दौरान ठग बाहर से दरवाजा बंद कर निकल गईं। देर शाम तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed