फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एआरटीओ जांच में 10 वाहन पकड़े गए

एआरटीओ जांच में 10 वाहन पकड़े गए

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एआरटीओ जांच में 10 वाहन पकड़े गए। इसमेें दो स्कूली वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों का कागज दुरुस्त नहीं था। कार्रवाई की चलते मोटर आपरेटरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ बीके सिंह शनिवार को ही अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंच गए थे। उन्होंने जौनपुर-शाहगंज मार्ग के अलावा लिंक रोड पर भी चक्कर लगाया। वाहनों को रोककर जांच पड़ताल की जा रही है। गाड़ी की स्थिति के अलावा जरूरी कागजात देखे जा रहे थे। अभियान शुरू होते हुए वाहन मालिकों को खबर लग गई। लिहाजा संचालकों ने जहां-तहां वाहन खड़ा कर दिया। बीच रास्ते में धोखा होने से यात्रियों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। काफी दूरी लोगों ने पैदल ही तय किया। एआरटीओ ने कहा कि कागजात दुरुस्त नहीं होने पर दस वाहनों को पकड़ा गया। उन्होंने मोटर मालिकों से मानक के अनुरूप वाहनों को संचालित करने की अपील की। कहा कि जांच पड़ताल में खामियां पाए जाने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed