{"_id":"60-80573","slug":"Jaunpur-80573-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ मे शशिकला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ मे शशिकला अव्वल
Jaunpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जनहित इंटर कालेज मोलनापुर में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बालक 400 मीटर दौड़ में विकास यादव को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर अवधेश कुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में अवधेश पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर और 100 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में शशिकला पहले स्थान पर रही। 200 मीटर दौड में गुड़िया को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर में गीता यादव दूसरे और गुड़िया तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में रवीना यादव को दूसरा स्थान मिला। सौ मीटर दौड़ में विकास विश्वकर्मा को दूसरा स्थान मिला। गोलाफेक में राहुल यादव को तीसरा, 200 मीटर दौड़ में रोशनी यादव को दूसरा, 100 मीटर में चंद्रकला को दूसरा और शशिकला को पहला स्थान मिला। वर्ग सी में सौ मीटर दौड़ में रोशनी पहले, इंदू दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रही। बहू की विदाई एकांकी को पहला स्थान मिला। प्रधानाचार्य राम आसरे यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृष्ण गुप्त यादव, राम केश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन