{"_id":"60-80433","slug":"Jaunpur-80433-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेड श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे सांसद धनंजय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेड श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे सांसद धनंजय
Jaunpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बसपा सांसद धनंजय सिंह को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। शनिवार को सुरक्षा गारद सांसद के आवास पर पहुंच गया। चौदह पुलिस कर्मी लगातार सांसद के आवास पर तैनात रहेंगे तथा चार सिपाही उनकी निगरानी में रहेंगे। सांसद को यह सुरक्षा आल इंडिया स्तर पर उपलब्ध कराई गई है। सांसद जहां भी जाएंगे उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया होगी। सांसद को पहले भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। बीच में बसपा से संबंध खराब होने के बाद जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई। सांसद ने गृह मंत्रालय से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। भारत सरकार ने सांसद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन