{"_id":"60-79212","slug":"Jaunpur-79212-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग
Jaunpur
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में मेडिकल स्टोर पर रविवार करीब पौने छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हल्ला मचा तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बदलापुर की तरफ भाग निकले। भरी बाजार में फायरिंग से सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदार शटर गिराकर सड़क पर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। व्यापारी तथा अन्य दुकानदारों से घटना के संबंध में तहकीकात की।
नौपेड़वा बाजार निवासी दिनेश चंद्र जायसवाल का धनियामऊ बाजार में मेडिकल स्टोर है। रविवार को दिनेश चंद्र अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। दिन ढलने के बाद बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और सड़क से ही फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही दिनेश चंद्र काउंटर के नीचे बैठ गए। इतने में ही दूसरी गोली भी काउंटर में आ टकराई। फायर की आवाज सुनकर बाजार में हल्ला मच गया। आसपास के दुकानदार भी बाहर निकले। बाजार के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बदलापुर की तरफ भाग निकले। दिनेश चंद्र घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। हाल फिलहाल में भी कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। ऐसी स्थिति में फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष सिकंदर यादव ने बताया कि दुकान सड़क से काफी दूर है। गोली मेडिकल स्टोर के काउंटर तक पहुंच गई। इससे संभावना है कि बदमाशों ने फायरिंग के लिए नाइन एमएम जैसी पिस्टल का इस्तेमाल किया होगा। दिनेश चंद्र ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है। यदि तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।