{"_id":"60-78376","slug":"Jaunpur-78376-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की तोड़ कर हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की तोड़ कर हजारों का माल किया पार
Jaunpur
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी/जलालपुर। थाना क्षेत्र के विसुनपुर मझवारा गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घर से हजारों का माल पर कर दिया। बताया गया कि गांव निवासी दया हरिजन के मकान के पीछे लगी खिड़की तोड़ कर चोर बक्शे में रखा मंगल सूत्र, झुमका, अंगुठी, पैजनी, कड़ा, एक हजार रुपया नगद तथा कपड़ा उठा ले गए। उधर गांव में ही हीरा हरिजन के घर में सेंध लगा कर चोर पायल, सोने का कनफूल, सोने की चैन, नकदी समेत कपड़ा उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि घर से सौ मीटर दूर नाले में टूटा हुआ बाक्शा बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन