फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पंजाब में तैयार सात पेटी शराब बरामद

पंजाब में तैयार सात पेटी शराब बरामद

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डोभी (जौनपुर)। चंदवक पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर लोकापट्टी गांव से सात पेटी शराब के साथ रीपैकिंग के सामान भी बरामद किए हैं। शराब का धंधा करने का आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदवक थाने के लोकापट्टी गांव में शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक शराब पंजाब निर्मित क्रिमडम ब्रांड की है। थानेदार सुनील दत्त के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर लोकापटटी निवासी विनोद कुमार सिंह के यहां छापेमारी की गई। मौके से सात पेटी देशी शराब, दो लीटर के दो गैलन में शराब, चार सौ ढक्कन, पचास रैपर बरामद किया गया। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि अवैध शराब एक व्यक्ति साइकिल से आसपास की दुकानों पर सप्लाई करता था। शराब दुकानों पर सप्लाई के लिए लोड की जा रही थी लेकिन पुलिस की सूचना पर शराब छोड़ लोग भाग निकले। पुलिस के मुताबिक लोकापट्टी निवासी विनोद कुमार सिंह की भाभी माया सिंह के नाम से हिसामपुर में देशी शराब का ठेका है। ठेके की आड़ में यह गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस की सूचना पर आबकारी अधिकारी गोपाल उपाध्याय भी लोकापट्टी पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शराब को अवैध करार दिया। बताया कि लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। सेल्समैन संजीव कुमार सिंह से पूछताछ की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ जालसाजी की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में संतोष गिरि, सुनील कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सतीश सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र बहादुर यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed