{"_id":"66149","slug":"Jaunpur-66149-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विवि में बीएड की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विवि में बीएड की सीटें फुल
Jaunpur
Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2012 के लिए तीन विश्वविद्यालयों में सीटें फुल हो चुकी हैं। फैजाबाद विश्वविद्यालय में केवल साइंस की सीटें खाली रह गई हैं। जौनपुर के छात्रों को अपने जिले के किसी भी कालेज में दाखिला नहीं मिल पाएगा। बीएड करने के इच्छुक छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला लेना पड़ेगा। सोमवार को 658 छात्रों ने अपने मन पसंद कालेज लाक किए।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग करा रहे केंद्र प्रभारियों द्वारा बताया गया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, गोरखपुर और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से जुड़े सभी कालेजों में सीटें फुल हो चुक ी हैं। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में कला वर्ग की सीट भर चुकी है। यहां केवल साइंस की सीटें खाली हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को दाखिला के लिए आगरा और कानपुर तक दौड़ लगानी होगी। जौनपुर जिले के सभी कालेजों में सीटें भर चुकी हैं। सोमवार को जिले के किसी भी कालेज का नाम कंप्यूटर पर नहीं खुला। काउंसिलिंग कराने गए जिले के तमाम छात्रों को निराशा हाथ लगी। दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के बजाय वह बिना काउंसिलिंग कराए ही वापस लौट आए। इंजीनियरिंग वर्कशाप में मूल्यंाकन प्रभारी डा. सौरभ पाल ने बताया कि सोमवार को कुल 338 छात्रों ने अपने पसंद के कालेज लाक किए। इस केंद्र पर डा. पीके सिंह कौशिक, सुशील प्रजापति, डा. रजनीष भाष्कर, समरनाथ, रामसमुझ आदि ने सहयोग किया। संकाय भवन केंद्र के प्रभारी डा. अजय द्विवेदी ने बताया कि केंद्र द्वारा कुल 320 छात्रों ने पंजीकरण कराने के बाद काउंसिलिंग कराई।