फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीमारी से आजिज युवक ने जान दी

बीमारी से आजिज युवक ने जान दी

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (जौनपुर)। बीमारी से आजिज मोजरा गांव के एक युवक ने रविवार की रात कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने कुएं से उसका शव बरामद किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

मोजरा गाव निवासी राधे पटेल (32) पिछले कई महीनों से टीबी की बीमारी से तंग था। ऐसा परिवार और गांव के लोगों का कहना है। इलाज कराते-कराते राधे पस्त हो गया था। हालत ऐसी हो गई थी कि उसे लाठी का सहारा लेना पड़ रहा था। इधर कई दिनों से वह काफी परेशान था। रात को किसी समय वह घर के सामने स्थित नहर के दूसरे पार पहुंच गया। कहा जा रहा है कि नहर के किनारे सीवान में स्थित कुएं में राधे कूद गया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो राधे बिस्तर पर नहीं था। लोगों ने सोचा कि शौच आदि के लिए गया होगा। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। गांव के बाहर स्थित कुएं में जब लोगों ने झांका तो उसकी लाठी उतराई दिखी। लाठी देख लोगों का शक गहरा गया। कुछ लोग रस्सी के सहारे कुएं में दाखिल हुए। कुएं में उतरे लोगों ने राधे का शव बरामद किया। परिजन कुएं से शव निकाल घर ले आए। कुछ देर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। राधे को दो बेटियां हैं और एक बेटी का विवाह कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed