{"_id":"62249","slug":"Jaunpur-62249-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सगे भाई समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सगे भाई समेत तीन की मौत
Jaunpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
(फोटो)
मछलीशहर। इलाहाबाद रोड स्थित खाखोपुर गांव के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर पलट जाने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सरिया लादकर तीनों पंवारा थाने के बनगांव जा रहे थे। हादसे के बाद जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्राली पलट कर तीनों को बाहर निकाला। मछलीशहर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पंवारा थाना क्षेत्र के सोगरा गांव निवासी शिव पूजन यादव (25) पुत्र रामफेर यादव सरायबीका में विल्डिंग मैटरियल की दुकान चलाते हैं। बनगांव निवासी राम पाल सिंह (45) इन दिनों घर बनवा रहे हैं। बुधवार को राम पाल अपने भाई विजय पाल सिंह (26) के साथ सरिया लेने सराबीका में शिव पूजन की दुकान पर गए हुए थे। शिव पूजन ने कहा कि इन दिनों सरिया खत्म हो गई है। चलो मछलीशहर मंडी से सरिया ले आते हैं। शिव पूजन ने अपना ट्रैक्टर ट्राली निकाला और राम पाल और विजयपाल को लेकर मछलीशहर पहुंचे। यहां से दस कुंतल सरिया ट्रैक्टर पर लादकर बनगांव के लिए रवाना हुए। शिव पूजन ट्रैक्टर चा रहे थे और विजयपाल, रामपाल इंजन पर ही बैठे थे। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर पर लोड अधिक होने के नाते ट्राली लहरा रही थी। इलाहाबाद रोड पर खाखोपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया और ट्राली अलग हो गई। उधर, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे दस फीट गहरे गड्ढ़े में जा गिरा। पीछे लोड ट्राली भी ट्रैक्टर पर ही पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार शिव पूजन, राम पाल और विजय पाल ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए। हल्ला मचा तो आसपास गांव के सैकड़ो लोग मौके पर जमा हुए। कोतवाली के एसएसआई एमए खान भी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से सरिया लदी ट्राली को ट्रैक्टर के ऊपर से पलट दिया गया। फिर ट्रैक्टर को धक्का लगाकर पलटा गया और नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। जब तक तीनों बाहर निकाले जाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों को फिलहाल सीएचसी पहुंचाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। शिव पूजन अपने मां बाप की इकलौती संतान थे। जानकारी होने पर शिव पूजन की पत्नी रीता यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंच गई थी। उधर, सगे भाई विजय पाल सिंह और राम पाल सिंह के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल से लेकर अस्पताल और कोतवाली तक कोहराम मचा रहा।