{"_id":"61924","slug":"Jaunpur-61924-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभा यात्रा
Jaunpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। भगवान गौतम बुद्ध के 257वें जन्म दिवस पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भंडारी रेलवे स्टेशन से निकली शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खरका कालोनी स्थित बौद्ध बिहार में संपन्न हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रियदर्शी अशोक मिशन के नेतृत्व में भंडारी स्टेशन के भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शांति के वाहक भगवान गौतम बुद्ध की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। बड़ी संख्या में भजन कीर्तन करते लोग आगे बढ़ रहे थे। बौद्ध बिहार में वक्ताओं ने कहा कि चीन, जापान, इंडोनेशिया, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड, तिब्बत, भारत, नेपाल और अफगानिस्तान में बुद्ध धर्म का प्रचार किया। आज पूरे विश्व में अशांति का दौर बढ़ रहा है। ऐसे में भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर ही शांति की तलाश संभव है। वाराणसी के सारनाथ में रहकर बुद्ध धर्म को जन जन तक पहुंचाया। आज भी यहां बुद्ध प्रतिमाएं उसका प्रमाण हैं। खरका कालोनी में बुद्ध वंदना, पंचशील पाठ का आयोजन किया गया। इस मौकेपर भन्ते, चंद्रदेव वैद्य, राकेश कुशवाहा, सच्चिदानंद, अशोक कुमार, राजकुमारी, डा, लक्ष्मी प्रसाद, शत्रुघ्न मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, डा. उदयनारायण सिंह, दूधनाथ मौर्य, छेदीलाल, जिलेदार, इंद्रसेन सिंह, डी. वीडी शर्मा, वंशराज मौर्य, डीसी, रमेश, डा. अखिलेश, संजय, रामजीत, महेंद्र कुमार, उमेश, विद्यासागर मौर्य, रामजियावन मौर्य आदि मौजूद थे।
सिंगरामऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, पीली नदी के तट स्थित महामाया बौद्ध बिहार सिरकिना में गौतम बुद्ध का जन्म दिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व में मैत्री का संदेश दिया। उनके बताए गए रास्ते पर चल कर ही मानव को एकता और आपसी भाईचारा की सीख मिलेगी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि भारतीय जन सेवा आश्रम के दौलतराम ने कहा कि उनका जीवन सबके लिए प्रेरण स्वरूप है। इस मौकेपर भन्ते प्रसेन जीत, भन्ते नाथसेन, भन्तेनाथ शील, रमेशचंद, डा. संतराव, हरिनाथ, शिवधारी, जोखनराम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की।