{"_id":"61359","slug":"Jaunpur-61359-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को धक्का देकर भाग रहे ट्रक को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को धक्का देकर भाग रहे ट्रक को रोका
Jaunpur
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरसठी। जमालापुर बाजार में सोमवार की सुबह छात्र को धक्का देकर भाग रहा ट्रक खलासी समेत मडि़याहूं रेलवे क्रासिंग पर पकड़ लिया गया। गंभीर रूप से जख्मी छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। खलासी को हिरासत में लेने के लिए भी हीलाहवाली की गई।
रामपुर थाना क्षेत्र के उसरी (औरा) निवासी अनुज सिंह का पुत्र अनिकेत सिंह (11) नेहरू पब्लिक स्कूल जमालापुर में कक्षा छह का छात्र है। सुबह वह अपनी साइकिल से स्कूल के लिए निकला। अभी वह जमालापुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। धक्के से अनिकेत सड़क किनारे गिर कर बेहोश हो गया जबकि उसकी साइकिल ट्रक के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तब तक चालक ट्रक लेकर आगे भाग चुका था। कुछ लोग घायल बालक को लेकर अस्पताल भागे तो कुछ ने ट्रक का पीछा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल से ही जमालापुर पुलिस चौकी पर खबर दी गई लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचने के बजाए बालक को अस्पताल ले जाने की सलाह देने लगी। ट्रक का पीछा कर रहे लोगों ने ही मडि़याहूं रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद कर ट्रक रुकवा ली। चालक मौका पाकर भाग निकला लेकिन खलासी को दबोच कर पुलिस चौकी ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने खलासी को हिरासत में लेने पर दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उन लोगों ने एसपी और सीओ को फोन किया। इस पर चौकी प्रभारी उत्तेजित हो गए और ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दी। खलासी को हिरासत में लेने के डेढ़ घंटे बाद मडि़याहूं रेलवे क्रासिंग पर पहुंची पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर रामपुर थाने ले आई। इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय का कहना है कि ग्रामीणाें के चौकी पर आने के बाद घटना की जानकारी हुई। फौरन खलासी को हिरासत में लेकर सिपाहियों को ट्रक कब्जे में लेने के लिए भेज दिया गया था। धमकी देने जैसी बात सरासर गलत है। वहीं सीओ शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि चौकी प्रभारी ने सक्रियता दिखाई होती तो ट्रक चालक पकड़ा जा सकता था।