फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहीं मिला लापता युवकों का सुराग

नहीं मिला लापता युवकों का सुराग

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डोभी। मढ़ी गांव से लापता दो युवकों का हफ्तेभर बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। पहले तो इस मामले को प्रेम प्रपंच से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन बाद में दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच आफ हो गए। इससे लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जिस लड़की से बात होने के बाद दोनों युवकों के घर से निकलने की बात कही जा रही है, उस लड़की का मोबाइल भी स्विच आफ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उधर युवकों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चंदवक थाने के मढ़ी गांव निवासी अंकित सिंह (22) के मोबाइल पर तीन दिसंबर को एक लड़की का फोन आया। इसके बाद आनन-फानन में वह अपने पड़ोसी दोस्त नीरज के साथ बाइक से उससे मिलने चला गया। दोनों लड़कों ने उसी रात 12 बजे के आसपास घर पर फोन कर सूचना दी कि वे दोनों सुबह आएंगे, लेकिन सप्ताह भर का समय गुजर जाने के बाद भी दोनों नहीं लौटे। उसके बाद से दोनों का मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। उधर घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए काल डिटेल निकलवाया तो लड़की का लोकेशन देवरिया के परसिया चौबेपुर के आसपास पता चला। पुलिस ने एसआई अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

इसी बीच अब दोनों युवकों के साथ-साथ लड़की का मोबाइल भी स्विच आफ बताने लगा है। घर वाले और ग्रामीण तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उधर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। जल्द ही युवकों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed