{"_id":"60-138340","slug":"Jaunpur-138340-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलबिला उठे 13 घंटे जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलबिला उठे 13 घंटे जाम में फंसे लोग
Jaunpur
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग 13 घंटे तक भीषण जाम में जकड़ा रहा। सोमवार की रात दस बजे के आसपास सिमुही मोड़ के समीप ट्रक जर्जर रोड पर फंस गया। फिर तो जो जाम लगा तो उसमें फंसे लोग कराह उठे। मंगलवार को दिन के 11 बजे तक जाम लगा रहा। यात्री और स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं। मजे की बात यह है कि घंटों लगे जाम से निजात दिलाने को खाकीवर्दीधारी तक नहीं दिखे।
जौनपुर-मिर्जापुर रोड की बदहाली रामपुर बाजार में कहर बरपा रही है। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में वाहनों के फंसने के कारण लंबा जाम लगना रोज का किस्सा बन गया है। लेकिन समस्या के समाधान को आगे कोई नहीं आ रहा। सोमवार की रात करीब दस बजे सिमुही के पास थोड़े-थोड़े अंतराल पर दो ट्रक क्षतिग्रस्त सड़क पर खराब हो गए। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से वाहन में बैठे यात्री बिलबिला उठे। कई छोटे वाहन लिंक मार्ग पकड़ कर लंबी दूरी करने के बाद गंतव्य तक पहूुंचे। लेकिन इन लिंक मार्ग से अनजान लोग जाम में फंसे व्यवस्थाओं और अधिकारियों को कोसते रहे। जाम का सिलसिला मंगलवार को दोपहर तक जारी रहा। दिन के 11 बजे के बाद ट्रकों की मरम्मत हुई, तब जाकर धीरे-धीरे गाडि़यां आगे बढ़ीं और जाम समाप्त हुआ। फिर भी जाम खुलने में घंटों लगा।
इनसेट
रोज की कहानी बन गया है जाम
रामपुर। स्थानीय बाजार की क्षतिग्रस्त सड़क पर लगने वाला जाम रोज की कहानी बन गया है। सड़क की दशा ठीक कराने की मांग को लेकर कई बार धरना और प्रदर्शन भी हुआ। लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। व्यापारी जहां व्यवसाय चौपट होने से परेशान हैं, वहीं पटरी दुकानदारों की आजीविका खतरे में पड़ी है। कोटेदार संघ के अध्यक्ष भुल्लन सिंह ने कहा कि सड़क पर आए दिन जाम लगने से राशन की निकासी नहीं हो पा रही है। उद्यमी इंद्रमोहन मिश्र और डीएस शुक्ला ने कहा कि मार्ग की हालत खराब होने से कच्चा माल न तो आ पा रहा है और ना ही तैयार माल की निकासी हो पा रही। फैक्ट्रियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। रामपुर के प्रधान विनोद कुमार जायसवाल और क्षेत्रीय लोगों ने बाजार में जर्जर हो चुके मार्ग की अविलंब मरम्मत करवाने की मांग की है।